धनतेरस के दिन प्रदेश के साढ़े चार लाख परिवार करेंगे गृह प्रवेश– मुख्यमंत्री चौहान

  • मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दी शुभकामनाएँ

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने साढ़े चार लाख आवासों में गृह प्रवेश कर रहे परिवारों को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि आज से दीपावली आरंभ हो रही है और इस शुभ दिन में लोग अपने आवासों में गृह प्रवेश करेंगे। सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आज धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद प्रदेशवासियों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी गृह प्रवेश के कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। उनके आर्शीवचन भी प्रदेश को सुनने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया के माध्यम से निवास कार्यालय से यह संदेश दिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ‍गृह प्रवेश करने वाले परिवारों में उत्साह और आनंद का वातावरण है। परिवारजन अपने-अपने घरों पर रंगोली बना रहे हैं। नारियल फोड़ कर गृह प्रवेश कराया जाएगा और घरों में दीप प्रज्ज्‍वलित होंगे। जहाँ-जहाँ आवास बने हैं, वहाँ हर गाँव में धूमधाम के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें सभी मंत्रीगण तथा जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

See also  अब सरपंच, सचिव पर कार्यवाही या अन्य मामलों में एक्शन के लिए जिला पंचायत सीईओ को सरकार ने दिए पावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *