Apple Watch ने 12 साल की बच्ची को किया सचेत

59

नई दिल्ली

Apple Watch सिर्फ एक स्मार्टवॉच नहीं है बल्कि एक जीवन रक्षा कवच है। अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ये भी आपको बताते हैं। Apple Watch को अनगिनत बार जान बचाने का श्रेय दिया गया है, लेकिन इस बार एक लड़की को पता चला कि उसे कैंसर है। दरअसल, वॉच ने उसे अबनॉर्मल हाई हार्ट रेट के बारे में सचेत किया है। Apple Watch की हार्ट रेट नोटिफिकेशन फीचर वॉच एसई, वॉच 7 के साथ-साथ हाल ही में लॉन्च हुई वॉच 8 और वॉच अल्ट्रा पर भी उपलब्ध है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इमानी माइल्स नाम की एक 12 वर्षीय लड़की को Apple Watch ने सचेत किया कि उसकी हार्ट रेट नॉर्मल नहीं है। उसकी मां यानी जेसिका को भी यह अजीब लगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह सही में अजीब है क्योंकि यह पहले कभी नहीं हुआ था। ऐसा उसकी मां ने कहा।

जेसिका ने इसे नॉर्मल न समझते हुए अपनी बेटी को अस्पताल ले जाना ही सही समझा। इसके बाद इमानी का अपेंडिसाइटिस का ऑपरेशन किया गया लेकिन उनकी परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। डॉक्टरों ने उसकी मां को उसके अपेंडिक्स में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के बारे में बताया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह बच्चों में दुर्लभ है। इसके बाद कुछ टेस्ट किए गए और डॉक्टरों ने पाया कि ट्यूमर इमानी के शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गया था। कैंसर को दूर करने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। ऑपरेशन के बाद सब ठीक हो गया।

बच्ची की मां ने बताया कि अगर वॉच नहीं होती तो वह शायद उसकी बिमारी का पता नहीं लगता और उसे अस्पताल ले जाने में देरी हो जाती जो घातक हो सकता था। साथ ही बताया कि अगर वॉच नहीं होती तो बहुत कुछ हो सकता था। Apple Watch में ईसीजी, हार्ट रेट नोटिफिकेशन, फॉल और क्रैश डिटेक्शन सहित कई ऐसे फीचर्स हैं जो जीवन रक्षा में बहुत मदद करते हैं।

हाल ही में, Apple Watch के ECG हार्ट सेंसर ने हार्ट रेट को लेकर एक अलर्ट भेजा और 57 वर्षीय व्यक्ति की जान बचाई। डेविड ने अपनी पत्नी द्वारा उपहार में दी गई Apple Watch से कई अलर्ट प्राप्त किए जिसके बाद वो अस्पताल गया।