कृषि मंत्री पटेल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

  • केदारनाथ, बद्री नाथ और हर की पौड़ी में की पूजा-अर्चना

भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड मंत्रालय में सौजन्य मुलाकात की। कृषि मंत्री पटेल सपरिवार उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने केदारनाथ धाम और बद्री नाथ धाम में सपरिवार दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंत्री पटेल ने केदारनाथ कॉरीडोर में स्थापित आदि शंकराचार्य की समाधि को भी नमन किया। उन्होंने हरिद्वार में हर की पौड़ी में दीप दान किया। मंत्री पटेल सपरिवार माँ गंगा की सांध्य कालीन आरती में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के साथ किसानों के कल्याण की कामना की।

 

See also  अब मार्च तक चलेगी रीवा कमलापति स्पेशल ट्रेन,4 ट्रेनें कैंसिल, 9 के रूट में बदलाव, देखें शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *