खेलो इंडिया-2022 के अंतर्गत नई दिल्ली में कार्यक्रम 20 अक्टूबर को

  • मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय मंत्री ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेलो इंडिया के अंतर्गत मध्यप्रदेश के कई नगरों को खेल कार्यक्रमों की मेजबानी का सौभाग्यशाली अवसर मिला है। इनके व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जाएँ। नई दिल्ली में 20 अक्टूबर को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की रूपरेखा से अवगत करवाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय खेल, युवक कल्याण एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज मंत्रालय में कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। खेल एवं युवा कल्‍याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी वर्चुअली जुड़ी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए बहुत कुछ किया गया है। खेल बजट में कई गुना वृद्धि कर शहरों से लेकर ग्रामों तक खेल मैदानों का निर्माण हुआ है। प्रतिभा सम्पन्न खिलाड़ियों को शासकीय सेवाओं में भी प्राथमिकता दी गई है।

खेलो इंडिया और मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में आठ नगरों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की गतिविधियाँ होंगी। नई दिल्ली में 20 अक्टूबर को खेलों की लांचिंग के बाद विभिन्न 28 खेलों के लिए 7 हजार खिलाड़ी और 5 हजार सहयोगी स्टाफ सक्रिय भूमिका में रहेंगे। मध्यप्रदेश के राज्य खेल मलखंब को भी खेलो इंडिया में स्थान मिला है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मण्डला और बालाघाट में विभिन्न खेल गतिविधियाँ होंगी।

See also  CM बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर की 1200 करोड़ की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *