अधिक से अधिक संताने पैदा करो ,घर में अच्छे शस्‍त्र रखो ये ही आप की रक्षा करेंगे -संत ज्ञान नाथ जी महाराज

खंडवा
 खंडवा के ओमकारेश्वर में जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर के यति नंदगिरी का संदेश लेकर पहुंचे संत बाल योगी ज्ञान नाथ जी महाराज ने विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करो, घरों में अच्छे से अच्छा शस्त्र रखो, क्योंकि एक आंधी आपके घरों तक आने वाली है। उस दिन आपके बच्चे और आपके शस्त्र आपके काम आएंगे।

ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करो, घरों में अच्छे से अच्छा शस्त्र रखो
महाराज महामंडलेश्वर का संदेश लेकर एक संत जागृति यात्रा लेकर निकले हैं। वह यह यात्रा लेकर खंडवा के ओमकारेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करो, घरों में अच्छे से अच्छा शस्त्र रखो, क्योंकि एक आंधी आपके घरों तक आने वाली है। उस दिन आपके बच्चे और आपके शस्त्र आपके काम आएंगे।

कांग्रेस पहले हिंदुओं की पार्टी थी, अब मुसलमानों के पक्ष मे निर्णय लेती है
खंडवा के ओंकारेश्‍वर पहुंचे योगी ज्ञान नाथ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले कांग्रेस हिंदुओं की पार्टी थी और मुस्लिम लीग मुसलमानों की। लेकिन कांग्रेस मुसलमानों के पक्ष में कानून बनाकर और फैसले लेकर हिंदुओं की शत्रु हो गई है। वह इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रही है। वहीं, बाल योगी ने भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा अब कांग्रेस हो गई है और सेकुलर वादी पार्टी बन गई है। महामंडलेश्वर यति नंद के शिष्य बाल योगी ज्ञान नाथ महाराज ने कहा कि जिन्हें कोई संतुष्ट नहीं कर पाया। चाइना संतुष्ट नहीं कर पाया, जापान, इंग्लैंड, फ्रांस संतुष्ट नहीं कर पाया हम लोग भी उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाए। हमने पाकिस्तान दे दिया बांग्लादेश बना दिया कश्मीर से हमें लात मारकर भगाया गया। उनको यह (भाजपा) अब संतुष्ट करेंगे उनका तृप्ति करण करेंगे।

See also  नोटबंदी करना सही था या गलत? सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है अपना फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *