मप्र में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव मतदान जारी, प्रदेेश अध्‍यक्ष कमल नाथ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

भोपाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सोमवार को हो रहे चुनाव में प्रदेश के 502 पार्टी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारियों की देखरेख में सुबह दस बजे से मतदान प्रारंभ हो गया है।पूर्व मुख्‍यमंत्री व प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ, छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ, वरिष्‍ठ नेता सुरेश पचोरी ने मतदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि जो भी नया अध्यक्ष बनेगा वो कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा। मतदान को लेकर प्रतिनिधियों में उत्साह है।

बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर प्रत्याशी हैं। दोनों ने चार-चार मतदान अभिकर्ता नियुक्त किए गए हैं। मतदान के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री जेपी धनोपिया, महेन्द्र सिंह चौहान और अजय चौरड़िया को अभिकर्ता बनाया है। वहीं, शशि थरूर के अभिकर्ता प्रदेश सचिव अर्जुन शर्मा, प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा, संतोष परिहार और भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह बनाए गए हैं। मतदान के लिए प्रदेश प्रतिनिधियों को आवंटित क्रम के अनुसार केंद्र आवंटित किए गए हैं। खड़गे को जिस तरह से वरिष्ठ पार्टी नेताओं का समर्थन मिला है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि प्रदेश से अधिकतर प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त होगा।

See also  पंचायतों की आमदनी बढ़ाने क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों से होगी टैक्स वसूली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *