भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस का एक राजनीति स्टंट है -गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल
सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) इन दिनों देश को जोड़ने वाली भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) पर निकले हैं। राहुल गांधी की यात्रा कन्याकुमारी(Kanyakumari) से शुरु हो कर कश्मीर(Kashmir) तक जाने वाली हैं। लेकिन इस यात्रा को लेकर को लेकर देश में सियासत गरमाने लगी हैं। अलग अलग नेता के बयान सामने आएं। जिसमें इस यात्रा को निर्थक बताया जा रहा है। कांग्रेस के हालिया जारी किए गए बयान पर भाजपा नेता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये सब अपनी राजनीति का स्टंट हैं।

 मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अभी नहीं पहुंची है। लेकिन इसकी तैयारियां जोरो से चल रही हैं। जिस पर कांग्रेस पार्टी ने दावा कि है कि यह यात्रा प्रदेश में होने वाली सबसे बड़ी यात्रा होगी। जिसके बाद से सियासत छिड़ गई। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ(M.P Congress Head Kamalnath)  का अभी तक इस पर कोई जबाब या सवाल नहीं आया है।

कांग्रेस के इस बयान को जारी करने के बाद मध्य भाजपा से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा(Home minister Narottam Mishra) का बयान सामने आया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि बाहर से कांग्रेसी नेताओं को बुलाकर यात्रा को सफल बनाने में लगी है कांग्रेस, सब अपनी अपनी राजनीति को चमकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। आगे नेता ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है। जनता सब देख रही हैं।

See also  हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा गहलोत और राजेश पायलट के बीच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *