बिहार में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, सुरक्षा में भारी चूक

बिहार
 
बिहार के वैशाली से बड़ी खबर है जहां केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बाल-बाल बच गए। सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हो गई मंत्री के काफिले में एक साइकिल सवार घुस गया जिसे बचाने में काफिले की एक गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई।  बताया जा रहा है की साइकिल सवार शराब के नशे में था।

 मंत्री पशुपति पारस एक समर्थक के घर से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। थोड़ी पूरी पर यह घटना हो गई। वैशाली लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि साइकिल सवार अगर मंत्री जी की कार के आगे घुसा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाया कि शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत युवक काफिले में कैसे घुस गया? उन्होंने कहा कि पशुपति कुमार पारस और उनकी सुरक्षा के लोग सुरक्षित हैं। लेकिन रात के अंधेरे में हुई घटना से मंत्री काफी घबरा गए। कार्यकर्ताओं ने लुढ़की कार को धक्का देकर निकाला।

पार्टी के नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री पशुपति कुमार पारस शनिवार को महनार गए थे। एक समर्थक के घर में श्राध्द जा कार्यक्रम था। मृतक को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय मंत्री जब तक निकलते तब तक अंधेरा हो चुका था। मंत्री का  लगभग 25 गाड़ियों का काफिला बढ़ता जा रहा था। बारिश होने की वजह से सड़क गीली हो गई थी।

See also  गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने किया लगभग दो करोड़ की सड़कों का भूमि-पूजन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *