हिमाचल प्रदेश: PM मोदी ने ऊना से देश को दी चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऊना/चंबा
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीरवार को नौ दिन के अंदर दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने दिल्‍ली की पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। हिमाचल को संसद की सीटों पर आंक कर तवज्‍जो नहीं दी गई। पीएम ने कहा यह तो शुरुआत है, डबल इंजन की सरकार कई लाभ हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने ऊना रेलवे स्‍टेशन से वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। देश में यह चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन शुरू हुई। बल्‍क ड्रग पार्क व आइआइआइटी परिसर का भी शुभारंभ किया। पीएम मोदी ऊना के बाद चंबा पहुंचे, यहां चौगान में रैली को संबोधित किया। चंबा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इसके अलावा दो विद्युत प्रोजेक्‍ट की आधारशिला रखी।

हिमाचल में रिवाज बदलेगा, इतिहास बनेगा

कुछ दिन पहले कुल्लू दशहरा में था आज मिंजर मेले की धरती पर हूं। हिमाचल इस बार रिवाज बदलेगा, इतिहास बनाएगा। डलहौजी खजियार विकसित होंगे। मैंने मुख्यमंत्री को पूछा चौगान में क्या पूरे हिमाचल से लोग आए हैं। उन्होंने बताया चम्बा के हैं तो हैरान रह गया। यह संकल्प की रैली है।

त्योहार के दिन माता बहनें आशीर्वाद देने आईं, इससे बड़ा सौभाग्य कोई और नहीं हो सकता है।

See also  छत्तीसगढ़: आबादी के अनुपात में आरक्षण देने का विधेयक सदन में सर्वसम्मति से पारित

इससे पहले, प्रधानमंत्री के ऊना के पेखुबेला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री बाद में राज्य के दो जिलों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के बाद ऊना और चंबा जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश का यह नौवां दौरा है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

वहीं किराए की बात करें तो अगर आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो आपको 805 रुपए देने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1495 रुपए है। आपकी यात्रा 2:50 घंटे में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से हफ्ते में छह दिन, बुधवार छोड़कर चलेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार से सफर कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *