मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष मीणा का गोली लगने से निधन

41

मंडीदीप ,रायसेन /दीपावली में पूजा के लिए बंदूक की सफाई कर रहे मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मीणा (65) की गोली लगने से मौत हो गई।

मंगलवार शाम 7.30 बजे वे घर में अपनी पुरानी बंदूक की सफाई कर रहे थे।

इसी दौरान बंदूक चल गई। गोली सीधे दीवार पर लगी। इसके छर्रे उनके पीठ पर लग गए। गंभीर हालत में उन्हें परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

उपचार के दौरान उनकी डेथ हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंडीदीप थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि बंदूक 315 बोर की थी।

घटना के समय वह अकेले थे। परिजन दूसरे कमरे में थे।