CM केजरीवाल का बड़ा फैसला, भागीरथी प्लांट का होगा रेनोवेशन, दिल्लीवासियों को 24 घंटे मिलेगा पानी

नई दिल्ली  
दिल्ली सरकार ने भागीरथी प्लांट की 40 साल पुरानी पानी पाइप लाइन को बदलने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार की तरफ से 40 साल पुरानी पाइल लाइन को बदला जाएगा। इस 20KM लंबी पाइप लाइन के बदलने से पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों तक 130 MGD साफ़ गंगाजल पहुंचाया जा सकेगा। दिल्ली वालों को 24×7 पानी मुहैया कराने की दिशा में यह फैसला एक मील का पत्थर साबित होगा।

वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना को भी बताया। उन्होंने कहा कि आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके तहत केशोपुर व नजफगढ में गिरने वाले 85 MGD सीवर को रोज़ाना साफ़ कर नजफगढ नाले में डाला जाएगा। इससे यमुना के पानी का प्रदूषण 30% तक घटेगा। यह कदम यमुना साफ़ करने में बहुत मददगार साबित होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यमुना के पानी को साफ़ करने की दिशा में तीन और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आज मजूर किए गए। इनमें बादली, निगम बोध व मोरी गेट नालों पर कुल 55 एमजीडी के सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे इन नालों का गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा।

See also  Asia Cup 2022: विराट कोहली को लेकर पाकिस्तान से आया विवादित बयान, 'वह कभी सूर्यकुमार यादव या रोहित शर्मा नहीं बन सकते'

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *