दिग्विजय सिंह ने लालू यादव से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का किया आग्रह

नई दिल्ली
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से चल रही है। यात्रा को अब एक महीने से अधिक समय हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से कुछ समय के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आप यात्रा में शामिल होंगे तो इससे एक अच्छा संदेश जाएगा।

आरजेडी के राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने सोमवार को बड़ी पार्टी कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को 2024 के आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक साथ आने का आह्वान किया। उनके आह्वान पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें थैंक्यू कहा। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया।
 
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि धन्यवाद लालू जी, एक सुझाव है, एक दिन के लिए आप यदि भारत जोड़ो यात्रा में कुछ समय के लिए शामिल हों तो अच्छा संदेश जाएगा। वहीं लालू प्रसाद ने कहा था कि वह मंगलवार को इलाज के लिए सिंगापुर चले जाएंगे। लालू प्रसाद ने आरोप लगाया कि देश में संस्थानों को "नष्ट" करने के साथ एक आपातकाल जैसा तानाशाही माहौल है।

 

See also  इंदौर में 10 जनवरी को ग्लोबल सीईओ कानक्लेव, 30 से ज्यादा देशों को न्योता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *