इंडिया महिला टीमने 6 ओवर में जीत लिया मैच, 37 पर ऑलआउट हुई थाईलैंड टीम

 नई दिल्ली
महिला एशिया कप में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन जारी है. सोमवार को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में तो गजब ही हो गया. टीम इंडिया ने पहले बॉलिंग करते हुए थाईलैंड को सिर्फ 37 के स्कोर ऑलआउट कर दिया और बाद में 6 ओवर के भीतर ही मैच खत्म कर जीत हासिल कर ली.  

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया जो ऐतिहासिक साबित हुआ. टीम इंडिया को पहली सफलता तीसरे ओवर में मिली और इसके बाद तो थाईलैंड के विकेट गिरने का सिलसिला ही शुरू हो गया. थाईलैंड की ओर से सिर्फ ओपनर नानापट कोंचारोकई ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं उनके अलावा सभी बल्लेबाज 10 से कम ही रन बना पाए.

भारत की ओर से इस मैच में स्नेह राणा ने 3, राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2, दीप्ति शर्मा ने 2 और मेघना सिंह ने 1 विकेट लिया. इस तरह गिरे थाईलैंड के विकेट…
•    1-13, 2.5 ओवर
•    2-20, 6.5 ओवर
•    3-20, 6.6 ओवर
•    4-21, 7.4 ओवर
•    5-24, 8.5 ओवर
•    6-24, 9.4 ओवर
•    7-27, 10.6 ओवर
•    8-28, 11.5 ओवर
•    9-37, 14.5 ओवर
•    10-37, 15.1 ओवर

सिर्फ 38 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 6 ओवर के भीतर ही जीत हासिल कर ली. इस दौरान भारत का एक विकेट भी गिरा. टीम इंडिया की तरफ से मेघना और शेफाली वर्मा ने ओपनिंग की. मेघना ने 18 बॉल में 20 रन बनाए और नाबाद रहीं. शेफाली वर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 12 रन बनाए.

See also  दिग्विजय सिंह ने लालू यादव से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का किया आग्रह

बता दें कि टीम इंडिया एशिया कप-2022 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी है. टीम इंडिया ने यहां अभी तक 6 मैच खेले हैं, इनमें से 5 जीत दर्ज कर वह प्वाइंट टेबल पर टॉप पर बनी हुई है. भारत ने अपना सिर्फ एक मैच पाकिस्तान के सामने गंवाया था. पाकिस्तान भी प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *