लखनऊ
समाजवादी पार्टी के संरक्षक Mulayam Singh Yadav के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार सैफई में उनके पैतृक गांव में होगा।
















