पीएम मोदी आज भरुच और जामनगर को विकास की सौगात देंगे, शैक्षणिक संकुल का भी करेंगे उद्घाटन

गांधीनगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को भरूच और जामनगर में विभिन्न विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, अहमदाबाद में पीएम मोदी मोदी शैक्षणिक संकुल का भी उद्घाटन करेंगे।

8000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
पीएम मोदी भरुच के आमोद में सुबह 11 बजे 8000 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे अहमदाबाद पहुंचेंगे और दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर मोदी शैक्षणिक संकुल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद जामनगर जाएंगे। यहां वे शाम साढ़े पांच बजे 1460 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
 
मोढेरा में किया रोड शो
इससे पहले, पीएम मोदी ने रविवार को मोढेरा में रोड शो किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'बीते कुछ दिनों से सूर्य ग्राम और मोढेरा को लेकर पूरे देश में चर्चा चल पड़ी है। कोई कहता है कि हमारी चिर पुरातन आस्था और आधुनिक टेक्नोलॉजी, मानो एक नया संगम नजर आ रहा है, तो कोई इसे भविष्य के स्मार्ट गुजरात, स्मार्ट भारत का जनक बता रहा है।'

See also  LAC पर सेना अलर्ट जवानों की संख्या में बढ़ोतरी; ड्रैगन को हर हिमाकत का मिलेगा करारा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *