RJD में रार जारी, जगदानंद सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश; कौन बनेगा नया प्रदेश अध्यक्ष?

48

पटना
 
बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आई है। राजद में चल रहा अंदरूनी कलह चरम पर आ गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। समाचार के अनुसार लालू प्रसाद यादव को जगदानंद सिंह नेनअपना इस्तीफा वाला पत्र सौंप दिया है।  अब चर्चा चल रही है कि बिहार में राजद का अगला अध्यक्ष कौन होगा।  इस श्रृंखला में कई नेताओं के नाम हैं जिनमें उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक का नाम  सामने आया है।  लेकिन, अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम सबसे ऊपर है।

 दिल्ली में आरजेडी का दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है।  आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।  उसके बाद लालू यादव बिहार प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नया फैसला कर सकते हैं।