18 हजार करोड़ से अधिक लागत की समूह जल-प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति जारी

भोपाल

जल जीवन मिशन में प्रदेश की ग्रामीण आबादी को हर घर जल उपलब्ध करवाने जल निगम की 23 नवीन और एक पुनरीक्षित समूह जल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी की गई है। इन 23 नवीन योजनाओं की लागत 17 हजार 971 करोड़ 95 लाख और पुनरीक्षित योजना की लागत 169 करोड़ 36 लाख रूपये है।

प्रदेश में मिशन की समूह और एकल जल-प्रदाय योजनाओं का निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल निगम द्वारा किया जा रहा है। मिशन में अब तक 53 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को उनके घर पर नल कनेक्शन से जल मुहैया करवाया जा चुका है। साथ ही 6 हजार से अधिक गाँवों के शत-प्रतिशत परिवार जहाँ इस सुविधा से लाभान्वित हुए हैं, वहीं करीब 25 हजार ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाओं का कार्य 60 से 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है।

मिशन में शामिल जल-प्रदाय योजनाओं में मंडला, जबलपुर, उमरिया, सागर, श्योपुर, धार, कटनी, पन्ना, बड़वानी, सीधी, रीवा, खरगोन, अलीराजपुर, सीहोर, सतना, ग्वालियर और विदिशा जिले के ग्रामीण परिवारों को उनके घर पर ही नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जायेगी। इन समूह जल-प्रदाय योजनाओं में 23 नवीन और विदिशा की पुनरीक्षित जल-प्रदाय योजना शामिल है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के बुरहानपुर जिले को जल-शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने देश का पहला शत-प्रतिशत "हर घर जल" प्रमाणित जिला घोषित किया है। विगत दिनों राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा दिल्ली में राज्य सरकार को पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

See also  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जनवरी-2023 को निवेशकों की सहभागिता से बनायें सफल : केन्द्रीय सचिव जैन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *