तमिलनाडु में फूड प्वाइजनिंग का कहर, तीन लड़कों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती

 तिरुपुर
 
तमिलनाडु के तिरुपुर में एक बाल गृह में गुरुवार को कथित तौर पर फूड प्वाइजनिंग के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई और 11 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा कि बुधवार रात खाना खाने के बाद कुछ लड़कों को उल्टी और पेचिश होने लगी। अधिकारियों ने बताया कि लड़कों ने बुधवार रात को चावल के साथ ‘रस्सम’ और लड्डू खाए थे। इसके बाद उनमें से कई को उल्टियां और पेचिश होने लगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने नाश्ता किया तो उनकी हालत बिगड़ गई और उनमें से कुछ बेहोश हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें तिरुपुर और अविनाशी के सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। अस्पताल में तीन लड़कों की मौत हो गई जिनकी उम्र आठ से 13 वर्ष के बीच थी जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा और तीन अन्य आईसीयू में भर्ती हैं।

तिरुपुर के जिला कलेक्टर एस विनीत ने कहा कि विषाक्त भोजन की शुरुआती रिपोर्ट के बाद नमूने इकट्ठे कर लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में ‘श्री विवेकानंद हॉम फॉर डेस्टिट्यूट’ संस्थान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और निराश्रित गृह के संचालकों से पूछताछ कर रही है।

See also  Pak vs Eng T20 WC Final: पाकिस्तान को शिकस्त दे इंग्लैंड ने जीता दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *