PM मोदी के उज्जैन आगमन से पहले निगमायुक्त अंशुल गुप्ता को हटाया

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अक्टूबर को उज्जैन आगमन के पहले राज्य सरकार ने नगर निगम उज्जैन के आयुक्त अंशुल गुप्ता को हटा दिया है। राप्रसे अधिकारी संदीप सोनी को नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  सोनी के पास इस समय प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन और सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण का भी प्रभार है। सीएम शिवराज बुधवार को उज्जैन पहुंचे थे। सीएम ने महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियों को जानने के लिए परिसर का भ्रमण किया था। इस दौरान बारिश के चलते कई दिक्कतें सामने आई थीं। माना जा रहा है कि इसे व्यवस्था में चूक मानते हुए शासन ने  2016 बैच के आईएएस अफसर अंशुल गुप्ता को निगमायुक्त के पद से हटा दिया। निगमायुक्त के हटाए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा है कि सीएम के काफिले के सामने गाय आ गई थी, इसलिए निगमायुक्त को हटाया गया है।

अफसरों  के साथ की समीक्षा
सीएम चौहान ने महाकाल लोक के लोकार्पण की व्यवस्थाओं को लेकर निवास पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कल किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को अफसरों को बताया और उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

See also  ऋषि सुनक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में अपनी पहली बड़ी परीक्षा उत्तीर्ण की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *