भारत एकमात्र ऐसा देश जहां होती है शास्त्र और शस्त्र की पूजा-राजनाथ सिंह

चमोली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में चमोली स्थित औली मिलिट्री स्टेशन पर शस्त्र पूजा की और जवानों के साथ दशहरा मनाया. इस दौरान आर्मी चीफ मनोज पांडे भी मौजूद रहे. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारा देश सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है. हमारे सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश का गौरव हैं. भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हथियारों की पूजा की जाती है. इससे पहले दशहरा की पूर्व संध्या पर वो देहरादून आयोजित बड़ाखाना पहुंचे थे. यहां पर भारतीय सेना के वीर सैनिकों से मुलाकात की थी.

सेना के जवानों को संबोधित करने हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ जब भी समय मिलता है मैं आप लोगों से मिलने, बातें करने आता हूं. आज विजयादशमी का पर्व है और मेरा मन हुआ कि इस पर्व को क्यों न मैं अपने जवानों के पास जाकर मनाऊं. इसीलिए मैंने आर्मी चीफ से आग्रह किया और आज आप सबके बीच यहां मौजूद हूं. आपके बीच आकर मन गौरव से भर जाता है. हमारे सभी जवानों के होते पूरा देश सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि देश की जनता को भी आप पर पूरा भरोसा है. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश जहां शस्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा होती है.

See also  छात्रों के भविष्य की नहीं चिंता, 15 प्रोफेसर्स को सरकार ने फिर दे दी मंत्रालय में पोस्टिंग

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के उत्तराखंड के दौरे पर हैं. रक्षा मंत्री मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उनका स्वागत किया. राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व ITBP के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे. इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है.

भारत का अंतिम गांव माणा चमोली जनपद में बद्रीनाथ से तीन किमी दूर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है. अपनी अनूठी परंपराओं के लिए इसकी एक अलग पहचान है. यहां रडंपा जनजाति के लोग रहते हैं. चमोली की मलारी घाटी में स्थित बाड़ाहोती में चीन ने 2014 से 2018 तक कई बार घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन हर बार आइटीबीपी के जवानों ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे जब भी फुर्सत मिलती है मैं जवानों के बीच आ जाता हूं। भारत दुनिया का अकेला देश है जहां शास्त्र और शस्त्र दोनों की पूजा होती है। इस देश में जो सर्वोच्च निधियां है उनमें सबसे महत्वपूर्ण निधी भारत की सेना है। देश का भरोसा है भारत की सेना।

See also  CM सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश की AK -47 मामले में हुई गिरफ्तारी

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है। हमारे सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश का गौरव हैं। भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हथियारों की पूजा की जाती है.शस्त्रपूजा के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने भी पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *