देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 2,468 नए केस, 17 की मौत

 नई दिल्ली

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है. कोरोना वायरस के नए मामलों में मंगलवार की तुलना में आज यानी बुधवार को करीब 500 नए केसों की बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश में आज बीते 24 घंटे में कोविड के 2468 नए केस सामने आए हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या अब भी 34 हजार से नीचे बनी हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2468 नए केस आने से कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,01,934 हो गई, जबकि इसी दौरान 17 लोगों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा 5,28,733 पहुंच गया. इन 17 मौतें में से केरल की नौ मौतें शामिल हैं. एक्टिव केस की संख्या अभी 33,318 पर है. बीते 24 घंटे में एक्टिव केसों की संख्या में 1,280 की गिरावट देखी गई है.

बता दें कि मंगलवार को देश में कोरोना वायरस के कुल 1968 नए मामले आए थे, जबकि इसी दौरान 15 लोगों की मौत हुई थी. यहां बताना जरूरी है कि इससे पहले मई महीने में 23 तारीख को 24 घंटे के दौरान 1675 नए केस सामने आए थे. मंगलवार को महज 24 घंटे के भीतर में देश में 1528 केसों की कमी दर्ज की गई थी.

See also  अधिक पानी के उपयोग पर आधारित जीवन शैली में बदलाव की आवश्यकता : मुख्यमंत्री चौहान

जानें देश में कब कितने मामले सामने आए
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *