नवी मुंबई में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई
नवी मुंबई में एक बड़ा हादसा सामने आया है, यहां चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई। रिपोर्ट के अनुसार बीती रात तकरीबन 10.30 बजे नवी मुंबई स्थित कोपर खैराने इलाके में बोंडकोडे गांव में यह बिल्डिंग गिर गई। हादसे के बाद मौके पर फायर की टीम पहुंच गई। फायर अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि इस बिल्डिंग में 32 लोग रह रहे थे। जब बिल्डिंग गिरी तो इसमे रह रहे बाकी लोग बाहर आ गए थे, जबकि 8 लोग जब बिल्डिंग से बाहर आ रहे थे तभी यह गिर गई। उन्हें तुरंत मौके पर बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया। हमारी टीम राहत-बचाव का काम कर रही है।

 

See also  North Korea में मिसाइल परीक्षण के दौरान किम जोंग उन के साथ दिखाई दीं पत्नी और बेटी, तस्वीरें वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *