‘सिर पर गांधी टोपी, मन में बापू के मूल्य, इरादों में भारत जोड़ने का जज्बा’, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। कर्नाटक के मैसूर के बदनवालु गांव से राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो फिर से शुरू की है। राहुल गांधी ने 1932 में उत्पादन शुरू करने वाली एक खादी सहकारी समिति का भी दौरा किया। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ''भारत जोड़ो यात्रा के 25वें दिन गांधी जयंती भी है। आज सुबह राहुल गांधी मैसूर के पास बदनवालु गांव में एक खादी कोऑपरेटिव में हैं। जहां 1932 में उत्पादन शुरू हुआ था। महात्मा इस गाँव में 1927 में और फिर 1932 में आए थे। उन्होंने इस कोऑपरेटिव को स्थापित करने में मदद की थी।''
 
कांग्रेस ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''सिर पर गांधी टोपी, मन में बापू के मूल्य और इरादों में भारत जोड़ने का जज्बा। आज गांधी जयंती के अवसर पर राहुल गांधी सहित अन्य भारत यात्रियों ने बापू की स्मृति में बदनावालू स्थित खादी ग्रामोद्योग का भ्रमण किया।'' कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''भारत को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपके आदर्शों के साथ-साथ आपका आशीर्वाद भी आवश्यक है। हम सभी को देश में प्रेम, करुणा, अहिंसा और भाईचारे की ऐसी मशाल जलाने की शक्ति दें, जिसमें देश का अँधेरा हो अन्याय और घृणा हमेशा के लिए गायब हो जाती है।''

See also   चीन में बिगड़ते हालात, WHO ने चीन को लगाई फटकार, भारत समेत 10 देशों ने वहां से आ रहे यात्रियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *