नहीं रहे सुजलॉन एनर्जी के फाउंडर तुलसी तांता, 64 साल की उम्र में निधन

 नई दिल्ली
 
एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी के फाउंडर तुलसी तांती का निधन हो गया है। 1 अक्टूबर को देर रात कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से तांती का निधन हुआ है। बता दें कि तुलसी तांती की उम्र 64 साल थी।

उनके परिवार में बेटी निधि और बेटा प्रणव हैं। बता दें कि 1995 में सुजलॉन एनर्जी की स्थापना के साथ तांती ने भारत में विंड एनर्जी सेक्टर की अगुवाई की। उन्होंने भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी में भी ग्लोबल चुनौतियों के बीच वर्चस्व बनाने की कोशिश की।

तांती का निधन ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी 240 करोड़ शेयरों के राइट्स इश्यू के माध्यम से लगभग 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। बीते सितंबर माह में ही सुजलॉन एनर्जी के निदेशक मंडल ने राइट्स इश्यू के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। राइट्स इश्यू होने से इन शेयरों को खरीदने का अधिकार मौजूदा शेयरधारकों को ही होगा। कंपनी दो रुपये के फेस वैल्यु वाले 240 करोड़ शेयरों की पेशकश पांच रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर करेगी।

शेयर का भाव: बीते शुक्रवार को सुजलॉन एनर्जी के स्टॉक में करीब 3 फीसदी की तेजी आई। स्टॉक का भाव 8.72 रुपये पर है। 6 सितंबर को शेयर का भाव 24.95 रुपये पर था, यह 52 वीक का हाई लेवल है।

See also  PM मोदी आज मोहाली में कैंसर अस्पताल का करेंगे लोकार्पण, पंजाब के साथ हिमाचल को भी होगा लाभ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *