pm मोदी आज करेंगे 5जी सेवाओं का शुभारंभ

नई दिल्ली
5G Service Inaugration: एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज 1 अक्टूबर को देश में पहली बार 5G सर्विस का शुभारंभ (5G Service Iaugration) करने जा रहे हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान में सुबह 10 बजे एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर 5G सर्विस की शुरुआत की जाएगी।

5G तकनीक की मदद से बिना रुकावट कवरेज, हाई डेटा रेट और बेहद विश्वसनीय कम्यूनिकेशन मिलेगा। इससे एनर्जी एफिशिएंसी, स्पेक्ट्रम एफिशिएंसी और नेटवर्क एफिशिएंसी को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे एडिशन का भी उद्घाटन करेंगे। IMC 2022 आज 1 से 4 अक्टूबर तक "न्यू डिजिटल यूनिवर्स" की थीम के साथ आयोजित होने वाला है।

यह प्रमुख विचारकों, आंत्रप्रन्योर, इनोवेटर्स और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाएगा। इस मौके पर डिजिटल टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने और इसके प्रसार से उभरने वाले नए-नए मौकों पर चर्चा और प्रदर्शन करेगा।

ऐसी उम्मीद भी जताई जा रही है कि इन सेवाओं के लॉन्च होने के साथ ही अक्टूबर से कई शहरों में 5G सर्विस ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो सकेंगी। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

CNBC-आवाज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम के दौरान टेलीकॉम कंपनियां प्रधानमंत्री मोदी के सामने 5G सर्विस का डेमो देंगी। इसी दौरान कंपनियां 5G लॉन्च की औपचारिक घोषणा कर सकती हैं।

See also  देश में कोविड 19 के पिछले 24 घंटों में आए 3805 नए केस, रिकवर हुए 5069 मरीज

टेलीकॉम कंपनियों की क्या है तैयारी?

CNBC-आवाज के असीम मनचंदा ने बताया था कि टेलीकॉम कंपनियों के प्लान के बारे में बात करें, तो R-Jio ने मेट्रो शहरों में दिवाली तक 5G लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस संबंध में रिलायंस की AGM में घोषणा की थी।

वहीं भारती Airtel ने भी 5G सर्विस लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। Airtel 5G सर्विस के लॉन्च के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि भारती एयरटेल वाराणसी, दिल्ली, बंगलुरु में अक्टूबर से 5G सर्विस शुरू कर सकता है।

असीम मनचंदा ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर की एक और कंपनी वोडाफोन आइडिया की बात करें तो ये भी 5G सेवाओं की तैयारी कर रहा है। ये कंपनी चुनिंदा लोकेशन पर 5G लॉन्च कर सकती है।

इन शहरों में सबसे पहले मिलेगी सर्विस
बता दें कि आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले बयान जारी किया था कि देश में 5G को धीरे-धीरे अलग-अलग फेज में लॉन्च किया जाएगा। पहले फेज के लिए 13 शहरों का चयन किया गया है जहां सबसे पहले 5जी लॉन्च होगा। इनमें मेट्रो शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि शामिल हैं।इसके बाद दो साल में पूरे देश में 5G कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार किया जाएगा। पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत की जाएगी।

See also  आगामी विधानसभा चुनाव में BJP 200 पार का टारगेट लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी

तीन साल में देश के हर कोने में पहुंचेगा 5जी
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, अगले दो से तीन वर्षों में 5जी देश के हर हिस्से में पहुंच जाएगा। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इसकी कीमत कम रहे। दूरसंचार उद्योग 5जी सेवाओं के विस्तार के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। पहले फेज के बाद छोटे शहरों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *