आपूर्ति सुधार, मेंटीनेंस और पर्यवेक्षण से बिजली शिकायतों में आई 33 प्रतिशत की कमी

भोपाल

मालवा और निमाड़ में आपूर्ति सुधार, लाइनमेन से लेकर मुख्य अभियंता स्तर तक के अधिकारियों द्वारा सतत पर्यवेक्षण और मेंटीनेंस की गुणवत्ता पर ध्यान देने से शिकायतों में कमी आ रही है। वर्तमान स्थिति में शिकायतें 33 फीसदी घटी हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि जोन, वितरण केंद्र, डिवीजन, सर्कल, रीजन और कंपनी स्तर पर लगातार इस दिशा में ध्यान दिया जा रहा है। इससे शिकायतों में कमी देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि कंपनी स्तर पर कुल उपभोक्ता 56 लाख से ज्यादा हैं। 26 सितंबर 2022 को आपूर्ति संबंधी 3250 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जबकि इसी तारीख को गत वर्ष 5000 से ज्यादा शिकायतें पंजीबद्ध हुई थीं। इस तरह लगभग शिकायतों में लगभग 33 फीसदी कमी देखने को मिली हैं। प्रतिदिन उपभोक्ता संतुष्टि के लिए 500 से ज्यादा उपभोक्ताओं को आगे रहकर कंपनी की ओर से कॉल कर फीडबैक लिया जा रहा है। प्राप्त फीडबैक में संतुष्टि का स्तर 99 फीसदी से उपर है।

 

See also  मंत्री सखलेचा ने IISF-2022 के संबंध में ली बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *