मध्य प्रदेश पुलिस हुडको के कर्ज से मिलेगी मुक्त, सरकार से मिलेगा बजट

भोपाल
मध्य प्रदेश पुलिस हुडको के कर्ज से मुक्त होने जा रही है। हुडको का बकाया कर्ज अब प्रदेश की पुलिस जल्द ही चुकाने जा रही है। इसके लिए उसे अनूपूरक बजट में कर्ज चुकाने के लिए पैसा मिल गया है। यह लोन प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2010 में लिया था। हालांकि इसकी  कुछ किश्ते पूर्व में दी जा चुकी है, इस बार अब इस पूरे कर्ज को चुकाने की व्यवस्था की गई है।

प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2010 के पुलिस के आवास बनाने के लिए हुडको से दस हजार मकान बनाने के लिए लोन लिया था। इस लोन के मिलने के बाद ही प्रदेश पुलिस के आवास बनने में तेजी आई थी। इसके बाद लगतार पुलिस आवास बनते रहे। पुलिस मुख्यालय ने करीब 800 करोड़ का लोन लिया था। प्रदेश पुलिस ने इस लोन और राज्य शासन से मिले बजट से तब से लेकर अब तक करीब बीस हजार आवास पुलिस अफसरों और जवानों के लिए बनाए हैं। जिसमें हाई राइज बिल्डिंग के बनाकर अधिकांश फ्लैट बनाए गए। वहीं पुलिस के कुछ भवनों के लिए भी हुडको से लोन मिला था। अब यह पूरा लोन चुकाने की तैयारी की जा रही है।

बन रहे है मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना में मकान
इधर इस लोन के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना शुरू की गई थी। इसमें टारगेट 25 हजार मकान पुलिसकर्मियों के लिए बनाना हैं। करीब पांच साल में इस योजना में लगभग 12 हजार मकान पुलिसकर्मियों के लिए बन चुके हैं। वहीं कुछ का निर्माण चल रहा है।

See also  बीते 24 घंटों में कोविड-19 के सामने आए 1997 नए केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *