लीसेस्टर में दो समुदायों में झड़प सड़क पर उतरी भीड़, पुलिस हिरासत में 2 हमलावर

लंदन
ब्रिटेन के लीसेस्टर में एक बार फिर हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच झड़प की खबर है। शनिवार और रविवार तड़के शहर में झड़प के चलते 'गंभीर अव्यवस्था' फैल गई, जिसे देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस सप्ताह के अंत में एक विरोध प्रदर्शन से मामला बढ़ा। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस भीड़ के दो समूहों को रोकने की कोशिश कर रही है, जबकि इस दौरान कांच की बोतलें फेंकी गई थी और कुछ लोगों को लाठी और डंडों के साथ देखा जा सकता था।

लीसेस्टर पुलिस के अस्थायी मुख्य कांस्टेबल रॉब निक्सन ने वीडियो ट्वीट में कहा, 'हमें शहर के पूर्वी लीसेस्टर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अव्यवस्था फैलने की कई खबरें मिली हैं। हमने वहां अधिकारियों को भेजा, हम स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं, अतिरिक्त अधिकारी भी वहां पहुंच रहे हैं। कृपया इसमें शामिल न हों। हम शांति की अपील कर रहे हैं।'

काले मास्क में थे हमलावर: चश्मदीद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला चश्मदीद ने बताया कि हमलावरों ने काले रंग का मास्क पहना हुआ था। उन लोगों के चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने हुड भी लगा रखे थे। ऐसा लगा जैसे फुटबॉल मैच देखने के बाद कोई भीड़ लौटी हो। पुलिस टीम की ओर से रोड पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। भीड़ ने हमला किया तो पुलिस ने उन्हें पीछे ढकेलने की कोशिश की।

See also  महंगाई की पड़ेगी एक और मार, आने वाले महीनों में और बढ़ सकते हैं दूध के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *