Blinkit, Shopclues और Paytm जैसी साइट्स से सस्ते में खरीदें iPhone और Split AC

38

नई दिल्ली

E-Commerce Sites से अक्सर आप ऑर्डर करते हैं। भारत में इन दिनों Flipkart जैसी साइट्स का वर्चस्व है। ज्यादातर लोग इन्हीं वेबसाइट्स से ऑर्डर करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी साइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप हर सामान काफी सस्ता खरीद सकते हैं। साथ ही आपको ये जानकर हैरानी भी होगी कि ये साइट्स हर सामान थोक के भाव बेच रही हैं।

Blinkit-
Blinkit का इस्तेमाल अक्सर आप Grocery Shopping के लिए करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आप Blinkit से iPhone 14 भी ऑर्डर कर सकते हैं। हाल ही में Blinkit ने इसकी शुरुआत की है। Grocery के साथ ये कंपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी डिलीवर करेगी। खास बात है कि इसके लिए आपको सिंपल ऐप पर जाकर ऑर्डर करना होगा और iPhone 14 सीधा आपके घर पहुंच जाएगा।

Paytm Shopping-
Paytm का इस्तेमाल ज्यादातर लोग मोबाइल, DTH रिचार्ज करने के लिए करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। आप पेटीएम से ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। Paytm Shopping की खासियत है कि इस पर आपको मोटा Cashback भी मिलता है। साथ ही इसे आप अगली शॉपिंग में भी यूज कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में Paytm से Shopping करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। Paytm से अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां आपको ऐप के अंदर ही Mall का ऑप्शन नजर आएगा। जहां से आप ऑर्डर कर सकते हैं।

Shopclues-
Shopclues भी ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इस वेबसाइट से आप आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। यहां से शॉपिंग करने पर आपको फास्ट डिलीवरी का भी ऑप्शन दिया जाता है। कंपनी दावा करती है कि वह हर सामान को थोक के भाव बेचती है। यही वजह है कि यहां से मिलने वाले हर सामान की कीमत बहुत ज्यादा कम होती है।