प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष एक बार फिर कमलनाथ के बनने का रास्ता साफ

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष एक बार फिर कमलनाथ के बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने आज अपने सभी डेलीगेट्स की इस संबंध में अहम बैठक आयोजित हुई, इस बैठक में सभी ने प्रस्ताव पारित करते हुए पीसीसी चीफ तय करने के लिए एआईसीसी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत कर दिया है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इस बैठक में प्रस्ताव रखा।
कांग्रेस में इन दिनों राष्टÑीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष चुनाव चल रहे हैं। इसके चलते हाल ही में पीसीसी ने अपने प्रतिनिधि बनाए हैं। इन प्रतिनिधियों की सूची हालांकि इस बैठक तक सार्वजनिक नहीं की गई। डेलीगेट्स को मोबाइल पर मैसेज और कॉल कर उन्हें बैठक की जानकारी दी गई।

यह बैठक इसलिए जरुरी थी कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पीसीसी डेलीगेट्स करते हैं। इसलिए इनकी आज बैठक कर ली गई, जिसमें डॉ, गोविंद सिंह ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिस पर सभी ने सहमति देते हुए  एक राय होकर पार्टी की राष्टÑीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पीसीसी चीफ चुनने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। यह पूर्व से ही तय माना जा रहा था कि कमलनाथ फिर से पीसीसी चीफ बनेंगे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा प्रदेश निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खुटिया और प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल भी शामिल थे।

See also  अमेरिकी कांग्रेस ने पाक को 45 करोड़ डॉलर के एफ-16 पैकेज को दी मंजूरी

कांग्रेस को जिंदा करूंगा: अग्रवाल
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल ने बैठक के दौरान कहा कि वे हर जिले में आएंगे और कांग्रेस को जिंदा करेंगे। उन्होंने डेलीगेट्स से कहा कि सड़क पर आओ, लाठी खाओ, जेल जाओ तभी कांग्रेस जिंदा होगी। व्हाट्सएप से काम नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *