मोदी जी के जन्मदिन पर खेल प्रकोष्ठ ने किया खिलाड़ियों का सम्मान कर मरीजों को फल वितरण किया

धार
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 17 सितंबर जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत  भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा भोज जिला चिकित्सालय मे आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम व हॉस्पिटल  में फलों का वितरण कर भाजपा जिला कार्यालय में  भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक लाखन सिंह नवासा ने मैडल और शाल श्रीफल से खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

 बलराम बाथम फुटबॉल, सोनू गावड़ फुटबॉल, मोहन चावडा वेटलिफ्टिंग, सिमरन शेख कराटे, लहर यादव कुश्ती खिलाड़ियों का सम्मान हुआ । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक लाखन सिंह नवासा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार ,श्याम गोस्वामी अंकित ठाकुर नितेश सिंह बेस चेतन राजू राठौड़ विक्की शेखावत गिरीश गेरेना अन्नू पाल हरीश आर्य विकास शर्मा खरसोड़ा, शांतिलाल शर्मा सन्नी मेघावी सहित अनेक खेल प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

See also  जीवित आदमी को मारा घोषित करने वाले पटवारी को कलेक्टर किया निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *