लम्बित निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करें : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

भोपाल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य मद, विश्व बैंक और RUSA परियोजना में निर्माण एजेंसियों के लम्बित विभागीय निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाएँ। अब समय-सीमा बढ़ाई नहीं जायेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसी पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभागीय निर्माण कार्यों के प्रगति रिपोर्ट के साथ फोटो भी संलग्न कर प्रस्तुत करें। साथ ही मासिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए हो तो कारण सहित रिपोर्ट दें। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निर्माणाधीन सभी गर्ल्स कॉलेज में प्राथमिकता से बाउंडरी वॉल का कार्यों की सूची प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों की सूची प्रस्तुत करें। जिसमें मंजूरी पूरी है लेकिन कार्य अपूर्ण है।

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा शैलन्द्र सिंह, पीडब्ल्यूडी अतंर्गत परियोजना क्रियांवयन इकाई, भोपाल विकास प्रधिकारण, म.प्र. गृह निर्माण एवं अधो-संरचना विकास मंडल के अधिकारी उपस्थित थे।

 

See also  19 और 20 अगस्त को मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *