ग्वालियर से सेना का चिनूक हेलिकॉप्टर रवाना, थोड़ी देर में कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे चीते

श्योपुर

देश में 70 साल बाद चीतों की वापसी होने वाली है। नामीबिया से आठ चीतों को लाने वाला विशेष चार्टर्ड कार्गो विमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर लैंड हो गया है। इन्हें अब सेना के भारी-भरकम चिनूक हेलीकॉप्टर में शिफ्ट किया जा रहा है। कुछ देर हेलिकॉप्टर इन्हें लेकर कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होगा। अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हें नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ेंगे।

सेना का विमान ग्वालियर से हुआ रवाना
सेना का भारी भरकम चिनूक हेलिकॉप्टर चीतों को लेकर रवाना हो गया है। विमान थोड़ी देर में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंच जाएगा। इन्हें पीएम मोदी बाड़े में छोड़ेंगे।

चीतों को भूखा लाया गया
चीतों के साथ भारत आए वन्यजीव विशेषज्ञ एड्रियन टॉर्डिफ ने बताया कि चीतों को गुरुवार को खाना खिलाया गया था। रास्ते में उन्हें कुछ नहीं खिलाया गया है।

See also  भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *