भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर
राहुल गांधी की अगुवाई में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कोल्लम के पोलायथोड़ु जंक्शन से आगे बढ़ गई है। इसमें राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं। 12.5 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा समुद्र के किनारे नींदकरा में रुकेगी। दोपहर में काजू श्रमिकों, काजू उद्यमियों, ट्रेड यूनियन तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पदयात्रा की शुरूआत के दिन सात सितम्बर को कन्याकुमारी गए थे। 8 सितम्बर को पदयात्रियों ने कन्याकुमारी से प्रस्थान किया था।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 11 सितम्बर को केरल की सीमा में पहुंची। यह त्रिवेंद्रम, कोच्चि होते हुए 30 सितम्बर को कर्नाटक पहुंचेगी। यहां से मैसुरु, बेल्लारी होते हुए यात्रा आंध्र प्रदेश जाएगी। वहां से महाराष्ट्र के नांदेड़, जलगांव होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद इंदौर से होते हुए राजस्थान के कोटा, दौसा, अलवर में यात्रा पहुंच जाएगी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर होते हुए दिल्ली, वहां से अम्बाला, पठानकोट और जम्मू होते हुए राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचेंगे।

See also  GST करदाता क्रेडिट क्लेम करे तो ,प्रदेश के खाते में आ जायेंगे एक हजार करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *