राजधानी में इस मौसम 72 इंच बारिश हुई ,50 साल के रेकॉर्ड में सबसे अधिक

भोपाल
मध्यप्रदेश में तीन दिन से हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भोपाल में गुरुवार रात से शुक्रवार की सुबह तक तेज बारिश होती रही। भोपाल में अभी तक 72 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 50 साल में यह सबसे अधिक है। सामान्य रूप से सितंबर तक 31 इंच बारिश होती है। इधर, उज्जैन में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई। शिवपुरी में बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान इंदौर, भोपाल, रायसेन, पचमढ़ी, नर्मदापुरम और दतिया में डेढ़-डेढ़ इंच बारिश हुईl नौगांव, रतलाम, उज्जैन, नरसिंहपुर, जबलपुर और सागर में एक-एक इंच पानी गिरा हैl खरगोन, ग्वालियर, गुना, उमरिया, शिवपुरी, बैतूल, खजुराहो, धार, सीधी, रीवा, छिंदवाड़ा, खंडवा, सतना और मंडला में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि इंदौर समेत कुछ जिलों में आज दोपहर तक रिमझिम हो सकती है। बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरे सिस्टम ने बिगाड़े हालात
सितंबर में पहला कमजोर सिस्टम 9 और 10 को बना था। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा सिस्टम एक्टिव हुआ। इससे 13 को तो ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन 14 और 15 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। अकेले भोपाल में ही अब तक रिकॉर्ड 72 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि भोपाल जिले में अभी तक 68 इंच पानी गिरा है। मध्यप्रदेश में अब तक साढ़े 43 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 22% ज्यादा है। प्रदेश के अधिकांश जलाशय फुल हो चुके हैं।

See also   100 वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास..., जश्न मनाने में चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *