जनता को लक्षित योजनाओं के लाभ दिलाएँ : कृषि मंत्री पटेल

भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास और छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में शत प्रतिशत पात्रताधारी हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। मंत्री पटेल ने बैठक में वर्चुअली शामिल होकर छिन्दवाड़ा में अभियान के लिये अधिकारियों को पाबंद किया कि लक्षित योजनाओं का लाभ जनता को मिले।

मंत्री पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से प्रदेश में प्रारंभ किये जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की शुरूआत जिला मुख्यालय छिन्दवाड़ा में भी रक्तदान शिविर से होगी। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयंसेवी संगठनों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधन में अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और लाभान्वित करने को कहा है।

 

See also  जल्द ही चीन में आएगी कोरोना की 'सुनामी', डॉक्टर भी पड़ने लगे बीमार, अभी और तबाही मचेगी...!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *