नए कांग्रेस अध्यक्ष को को प्रदेश अध्यक्षों को चुनने का होगा अधिकार!

नई दिल्ली
 कांग्रेस को जल्द ही अपना नया अध्यक्ष मिलने वाला है. इस बाबत कांग्रेस ने फैसला लिया है कि अगले अध्यक्ष को राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष और AICC सदस्य को नॉमिनेट करने का अधिकार रहेगा.  प्रदेशभर में निर्वाचक मंडल की बैठक में इस तरह के प्रस्ताव पारित किया जाएगा. केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने जानकारी दी कि प्रदेश इकाइयों में निर्वाचक मंडल की बैठक होगी. ये बैठक 16 से 20 सितंबर तक होगी. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से जुड़े प्रदेश के रिटर्निग अफसर करेंगे. केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की तरफ से प्रदेश रिटर्निग अफसर को कहा गया है की अगले निर्वाचित होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाए की वो प्रदेश अध्यक्ष और AICC निर्वाचक मंडल/मेंबर्स को नॉमिनेट करें. ये प्रस्ताव प्रदेश रिटर्निग अफसर स्वीकृत करेंगे.

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों का क्या चुनाव होगा?
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 23 सदस्य होते हैं. सिर्फ 23 लोगों का नाम सामने आता है तो चुनाव नहीं होगा. अगर 23 से लोगों की संख्या होगी तो चुनाव होगा. बतौर मधुसूदन मिस्त्री कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव AICC सेशन के अगले दिन होता है और 23 में से 11 नामित और 12 का चुनाव होता है. लेकिन चुनाव की नौबत तभी आएगी जब 23 से अधिक लोग कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य के लिए सामने आ जाएं.

See also  विश्व पर्यटन दिवस पर विद्यार्थियों ने सीखे जनजातीय चित्रकला के गुर मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय का किया भ्रमण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *