गैंगरेप मामले में जीतन राम मांझी का शर्मनाक बयान’बिहार बड़ा राज्य, ऐसी घटनाएं होती रहती हैं’

वैशाली

वैशाली में प्रेमी के सामने ही 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप करने के पांच आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी बीच सरकार के ही एक नेता ने गैंगरेप मामले में असंवेदनहीन बयान दिया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नाबालिग से गैंगरेप मामले में कहा कि कहने को कुछ भी कहा जा सकता है। राज्य की आबादी 12 करोड़ है। इस तरह की घटनाएं होती रही है। जीतन राम मांझी ने एक कहावत पेश करते हुए कहा कि एक साथ बर्तन रहता है ढनढनाता है। उन्होंने गैंगरेप की घटना को साजिश बताते हुए कहा है कि ऐसी घटना सरकार को बदनाम करने की एक साजिश भी हो सकती है। जीतन राम मांझी के इस बयान की आलोचना शुरु हो गई है। सोशल मीडिया पर जीतन राम मांझी को ट्रोल किया जा रहा है। जीतन राम मांझी वैशाली में मनरेगा मैन डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि पर वैशाली पहुंचे थे। जहां मीडिया को उन्होने असंवेदनहीन बयान गैंगरेप मामले में दिया।

आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए
घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में खाक छान रही है। अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर आरोपियों पर गिरफ्तारी देने के दवाब बनाया लेकिन पुलिस का यह प्रयास भी विफल रहा। बताया जा रहा है कि पीड़िता और उसका प्रेमी पिछले चार दिनों से गायब हैं। परिजन भी पीड़िता से संपर्क नहीं कर पा रहे है। लोगों में चर्चा है कि पुलिस ने मीडिया से बचाने के लिए पीड़िता को अपनी कस्टडी में लेकर कहीं छिपा दिया है।

See also  देवेंद्र फडणवीस से मिले राज ठाकरे गठबंधन की अटकलें तेज

8 सितंबर को हुआ था गैंगरेप
जानकारी हो कि वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र में  8 सितंबर को नाबालिग के साथ पांच दरिंदो ने गैंगरेप किया था। नाबालिग अपने प्रेमी के साथ एकांत में बैठी थी। इसी दौरान पांच दरिंदे वहां आ धमके और प्रेमी के सामने ही नाबालिग के साथ रेप किया। इसका वीडियो भी बनाकर आरोपियों ने वायरल कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों को बुलाने की बात बोल नाबालिग के साथ रेप किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ था। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन अब तक एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता कक्षा नवीं की छात्रा है। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *