खरगोन पुलिस की रेड, अवैध हथियारों की फैक्ट्री, 70 हथियार मिले, 9 गिरफ्तार

 खरगोन
खरगोन पुलिस की टीम ने गोगांवा के ग्राम सिरगूर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। दबिश के गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 58 पिस्टन, 12 देखी कट्टी सहित कुल 70 अवैध हथियार जप्त किए गए। इसके साथ ही हथियार बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 25(1) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा खरगोन जिले के थाना क्षेत्रों में अवैध हथियारों के निर्माण एवं तस्करी की रोकथाम के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर राकेश गुप्ता व पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन तिलक सिंह द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। सिगनूर व धुलकोट क्षेत्र के पूर्व के अवैध हथियारों के प्रकरणो में गिरफ्तार आरोपितों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिसमें जिला सायबर सेल टीम द्वारा भी कार्य योजना के तहत पुख्ता जानकारियां एकत्रित की गई।

13 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पुराने आरोपितों द्वारा भारी संख्या में अवैध हथियार बनाए गए हैं। जिनकी डिलीवरी ग्राम सिगनूर व ग्राम धुलकोट के बाहर सुबह आठ से दस बजे के बीच बाहर से आने वाली पार्टियों को करना है। तत्काल फील्ड आपरेशन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान डॉग स्क्वार्ड व मेटल डिटेक्टर का किया उपयोग किया गया। पकड़े गए आरोपितों में से सात के खिलाफ पहले भी अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।

See also  जनजातीय ग्रामों का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता

रात को हुई घेराबंदी फिर दी दबिश

पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में एसडीओपी बड़वाह विनोद दीक्षित व एसडीओपी भीकनगांव संजू चौहान के नेतृत्व में रेड कराए जाने का निर्णय लिया गया। एसडीओपी बड़वाह को थाना भगवानपुरा के ग्राम धुलकोट व एसडीओपी भीकनगांव को थाना गोगांवा के ग्राम सिगनूर में दबिश का निर्देश दिया गया। एसडीओपी बड़वाह ने थाना भगवानपुरा, थाना बिस्टान, थाना मेनगांव, डीआरपी लाइन व सायबर सेल की टीम के सदस्यों को बुलाया। एसडीओपी भीकनगांव ने थाना भीकनगांव, थाना गोगांवा, थाना चैनपुर, महिला थाना व अजाक थाना का बल बुलाया। देर रात टीमों ने धुलकोट व सिगनूर में घेराबंदी की। कार्रवाई में चार आरोपित एसडीओपी बड़वाह व पांच आरोपित एसडीओपी भीकनगांव द्वारा गिरफ्तार केए गए। धुलकोट से 33 व सिगनूर से 37 अवैध हथियार जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *