मैं राहुल गांधी की तरह नहीं… गुलाम नबी आजाद के बयान को कांग्रेस ने बताया क्लाइमेट चेंज

 नई दिल्ली।
 
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को कहा कि वह राहुल गांधी की तरह किसी पर भी व्यक्तिगत हमले नहीं करते हैं। उन्होंने कश्मीर न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने संसद में 7 साल तक विपक्ष के नेता के रूप में पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना की है। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने एक क्लिप को रिट्वीट करते हुए इसे 'जलवायु परिवर्तन' करार दिया है। उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन हो गया है और ये जनाब भाजपा के भरोसेमंद सिपाही बन गए हैं।"

गुलाम नबी आजाद ने इस इटंरव्यू में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जी-23 बनने के बाद उन्हें बीजेपी से जोड़ना शुरू कर दिया था। आजाद ने कहा, "जब हमने पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग करते हुए पत्र लिखा तो वे भड़क गए। यह झूठ फैलाया गया कि यह पीएम मोदी के इशारे पर लिखा गया था। इस झूठ की शुरुआत कांग्रेस कार्यसमिति और नेता से हुई। मैंने कहा कि पीएम मोदी पागल नहीं हैं कि वह हमसे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कहेंगे।"

उन्होंने बीजेपी के साथ उनके संबंधों के आरोपं पर कहा, "गुलाम नबी को कोई हुक्म नहीं दे सकता। मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं है और एक भी प्राथमिकी नहीं है। मेरे पास कोई संपत्ति नहीं है। मैं किसी से क्यों डरूं?" उन्होंने कहा, "मैं संसद में 7 साल तक पीएम मोदी के पास बैठा रहा और उनकी नीतियों की तीखी आलोचना की है। फर्क सिर्फ इतना है कि मैं व्यक्तिगत हमले नहीं करता। मैं नीतियों पर हमला करता हूं, व्यक्तियों पर नहीं क्योंकि अल्लाह व्यक्ति बनाता है। जिन लोगों ने मुझे उनसे जोड़ा, उन्होंने यह भी कहा कि मुझे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और यहां तक ​​कि मनोनीत राज्यसभा सदस्य बनाया जाएगा। लेकिन क्या वास्तव में कुछ हुआ?"

See also  धर्मांतरण के मामलों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा-केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *