पुंछ जिले में बस खाई में गिरी,11 लोगों की मौत; 8 से अधिक घायल

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बरेरी नाले के पास एक बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। बस सौजियां से मंडी की तरफ जा रही थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उनके ऑफिस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जारी अपने संदेश में कहा, 'पुंछ के सौजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।'

एलजी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा के तौर पर देने की भी घोषणा की है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 30 अगस्त को को एक कार सड़क से फिसल कर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी थी। इस दुर्घटना में एक 16 वर्षीय लड़की सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

See also  नगरीय निकायों चुनाव के लिए सेवानिवृत्त आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को चुनाव प्रेक्षक बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *