लड़खड़ाने के बाद संभल गया बाजार, फिर भी लाल निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी

 नई दिल्ली
 बाजार भारी गिरावट के खुलने के चंद मिनट बाद ही संभल गया। हालांकि अभी भी सेंसेक्स निफटी लाल निशान पर हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 581 अंकों की गिरावट के साथ 59989 के स्तर पर था और निफ्टी 162 अंकों के नुकसान के साथ 17907 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में एनटीपीसी, टाटा कंज्यूमर, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स और अडानी पोर्ट्स थे तो टॉप लूजर में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो।
 
अमेरिकी शेयर बाजार में में मंगलवार को आई सुनामी में आज भारतीय शेयर बाजार भी डूब रहे हैं। शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Open) आज भारी गिरावट के साथ हुई है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1153 अंकों का गोता लगाकर 59417 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी भारी गिरावट के साथ 17771 के स्तर से हुई।

 

See also  देवेंद्र फडणवीस से मिले राज ठाकरे गठबंधन की अटकलें तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *