जम्मू-कश्मीर: पुंछ में गहरी खाई में बस गिरने से बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत, कई घायल, मौके पर मची चीख पुकार

पुंछ
जम्मू कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। गहरी खाई में मिनी बस गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने बताया कि बचाव अभियान में भारतीय सेना जुट गई है। स्थानीय लोग भी सेना का साथ दे रहे हैं।
 
सभी घायलों का मंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस बरेरी नाले के पास गहरी खाई में गिर गई। भीषण हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। मृतक के परिजनों को खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है।

 

See also  पीएम मोदी की चुनावी रैली के दौरान बिना परमिशन ड्रोन उड़ाया, तीन गिरफ्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *