बरलई शुगर फैक्ट्री कर्मचारियों को निर्वाह भत्ता दिया जाए : मंत्री डॉ. भदौरिया

पाल 

बरलई शुगर फैक्ट्री के 47 कर्मचारी के 15 वर्ष से रुके हुए निर्वाह भत्ते को देने के आदेश आयुक्त सहकारिता को दिये गये हैं। यह आदेश सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के साथ बरलई शुगर फेक्ट्री कर्मचारियों से हुई चर्चा के बाद दिये।

सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने बताया कि बरलई शुगर फैक्ट्री के कर्मचारियों को देय निर्वाह भत्ते की 74 लाख रूपये की राशि पिछले 15 वर्षों से बकाया है। उन्होंने कहा कि राशि का तत्काल भुगतान करने के लिये सहकारिता आयुक्त और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

See also  इंदौर में 10 जनवरी को ग्लोबल सीईओ कानक्लेव, 30 से ज्यादा देशों को न्योता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *