स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने आयुष्मान भारत निरामयम योजना की समीक्षा की

भोपाल

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने आयुष्मान भारत निरामयम योजना की मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में आयुष्मान निरामयम  योजना के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करें, जिससे पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके।

एसीएस मोहम्मद  सुलेमान ने  कहा कि अब तक प्रदेश में  आयुष्मान निरामयम योजना में 2 करोड़ 89 लाख कार्ड बन चुके हैं। आपके द्वार अभियान 4.0 से निरंतर हितग्राहियों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में आशा कार्यकर्ता एवं ग्राम रोजगार सहायक निरंतर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 5 जिलों का रिव्यू किया जाता है।  स्वास्थ्य आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े और संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ अनुराग चौधरी उपस्थित थे।

 

See also  इंदौर :मौत के छह साल बाद,अब केयरटेकर सहित पांच पर एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *