सतना
रामपुर बाघेलान- जिले के रामपुर बाघेलान तहसील में पदस्त अनुविभागीय अधिकारी सुधीर कुमार बेक को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के लिए आधार संग्रहण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा अभियान में 31 अगस्त तक बेहतर कार्य 70 प्रतिशत करने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुधीर कुमार बेक को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया हैं। समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी रामपुर बाघेलान सुधीर कुमार बेक को यह प्रशस्ति-पत्र भेंट किया।