लखनऊ
नए शैक्षणिक सत्र से बीटेक ( BTech ) में प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं अपने मूल विषयों के साथ ही नए विषयों को भी पढ़ सकेंगे। छात्रों को नई जानकारी और कोर्स में विविधता देने के लिए बीटेक की मूल शाखा के साथ ही आर्टिफिशियल इंटीलेजेंस एण्ड मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, वेस्ट टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स व अन्य अतिरिक्त विषयों का अध्ययन करने का मौका मिलेगा। इस अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को मूल डिग्री के साथ माइनर डिग्री भी दी जाएगी।
डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्रावधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के नए सत्र 2022-23 में बीटेक पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत बीटेक की मूल डिग्री के साथ एक अन्य विषय में माइनर डिग्री देने का विकल्प दिया गया है। बीटेक में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए माइनर डिग्री के विषय तय कर दिए हैं। एकेटीयू की विद्या परिषद की हुई बैठक में 10 नए विषयों को माइनर डिग्री के लिए बीटेक पाठ्यक्रम के साथ जोड़ा है।
क्या है माइनर डिग्री
डीन यूजी एकेटीयू प्रो. गिरीश चन्द्रा ने कहा कि छात्र जो मूल पढ़ाई कर रहा है उसके साथ अतिरिक्त विषय की मिलने वाली जानकारी माइनर डिग्री के रूप में दी जा रही है। ये बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किए गए हैं।