महंगाई के मोर्चे पर बुरी खबर, खुदरा मुद्रास्फीति दर बढ़कर हुई 7 फीसदी

नई दिल्ली
जैसा कि कुछ दिन पहले तक मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि अगस्त के महीने में खुदरा मुद्रास्फीति में इजाफा देखने को मिल सकता है, ठीक वैसा ही हुआ है। दरअसल, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7 फीसदी तक पहुंच गई है, जो जुलाई में 6.71 फीसदी थी। सोमवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए। देश में महंगाई चरम स्तर पर सोमवार को जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 7% हो गई है, जो जुलाई में 6.7% थी।

आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में यह दर 5.30% थी। खुदरा मुद्रास्फीति दर में हुई बढ़ोतरी यह साफ बताती है कि देश में महंगाई चरम स्तर पर है। देश में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ घरेलू सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में खाद्य महंगाई भी 7.62% तक पहुंच गई है, जो जुलाई में 6.69% थी। जून में 7.75% रही थी। मई महीने में यह 7.97% और अप्रैल में 8.38% थी। रिटेल महंगाई दर लगातार 8 महीनों से RBI की 6% की ऊपरी लिमिट के पार बनी हुई है।

See also  अपाचे से भी ज्यादाघातक साबित होगा प्रचंड,चीनी ड्रोन को बना सकेंगे निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *