श्राद्धपक्ष शुरू : नागरिकों ने किया पितरों को तर्पण

भोपाल

पितृपक्ष की शुरुआत आज से हो गई है। पहले दिन पूर्णिमा तिथि का श्रद्धा किया जा रहा है। इसके साथ ही 16 दिन यानी 25 सितंबर को पितृमोक्ष अमावस्या तक श्रद्धालु तालाबों के घाटों और मंदिर परिसर में पितरों को जलांजलि दे रहे हैं। कई लोग पिंडदान करने गयाजी, उज्जैन, हरिद्वार आदि तीर्थ स्थल भी जाएंगे। यह सिलसिला अमावस्या तक चलेगा। पितृपक्ष के पहले दिन शनिवार को शीतलदास की बगिया, खटलापुरा, गिन्नौरी मंदिर, काली मंदिर, माता कंठाली घाट, शाहपुरा तालाब घाट व गायत्री शक्तिपीठ और सुभाषनगर विश्राम घाट आदि स्थानों पर लोग तर्पण करने पहुंचे।

See also  इंदौर में सीवरेज लाइन कार्य के दौरान 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरे तीन मजदूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *