पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाकर अखंड भारत बनाना चाहिए- हिमंता बिस्वा सरमा

नई दिल्ली

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीने के भारत दौरे के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भारत जोड़ना ही है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाकर अखंड भारत बनाना चाहिए। सरमा कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। बता दें कि कांग्रेस ने आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी की यात्रा शुरू की है जिसमें राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

आम चुनाव से पहले इस यात्रा के जरिए कांग्रेस खुद को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इसी बीच हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भारत एक है। भारत जुड़ा हुआ है। 1947 में भारत और पाकिस्तान को खंडित किया था। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और सिलचर से सौराष्ट्र तक हम सब एक हैं। अगर राहुल गांधी को लगता है कि उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने गलती की थी और उन्हें पछतावा है तो अपने ही देश में भारत जोड़ो यात्रा का कोई मतलब नहीं है। आप पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़ने की कोशिश करिए और अखंड भारत बनाइए। भारत वर्ष के विखंडित होने का कोई सवाल नहीं है।

बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा 2015 में कांग्रेस से भाजपा में आए थे। अखंड भारत की  परिकल्पना पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान, तिब्बत और म्यांमार को एक करके बनने वाले भूभाग के लिए की जाती है।

See also   MCD चुनाव में हार के बाद बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा,वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

शेख हसीना ने भारत पहुंचकर एक बार फिर बांग्लादेश को स्वतंत्र करना के लिए धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने अपने पिता को भी याद किया। हसीना ने कहा कि भारत से उनका पुराना नाता है। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *